प्रियंका चोपड़ा ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताई मंगलसूत्र की सच्चाई

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा जब से इंडिया वापस आई हैं, तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी अपने वीडियो की वजह से तो कभी सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म के कारण. अब प्रियंका की शादी की खबरें चर्चा बटोर रही थी. लेकिन प्रियंका ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है.

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका हाल ही में असम टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए असम पहुंची थी. असम जाते वक्त प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें से एक तस्वीर में उन्होंने हाथ में मंगलसूत्र पहना हुआ है.

सोशल मीडिया पर भी फैंस ने शादी पर मुहर लगा दी थी. यूजर्स का कहना है कि ये मंगलसूत्र जैसा लग रहा है, जिसे ब्रेसलेट की तरह पहना गया है. लेकिन सच कुछ और ही है, जिसका खुलासा खुद प्रियंका ने किया है.

अपनी गुपचुप शादी की अटकलों पर देसी गर्ल ने ट्वीट कर सभी को जानकारी दी कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है. प्रियंका ने ट्विटर पर अपने हाथ की फोटो डालते हुए लिखा, ‘हाहाहाहा… मतलब हद है अटकलों की! ये बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट है. शांत हो जाइए. जब मेरी शादी होगी, मैं अपको जरूर बताउंगी और वो कोई राज नहीं होगा.’

यह भी पढ़ेंः को-एक्ट्रेस को पसंद है दिव्यांका त्रिपाठी का प्यारा साथ

प्रियंका का नाम कई सालों से किसी के साथ नहीं जोड़ा गया है. अफेयर की बात करें तो करियर  के शुरुआत में ही उनका नाम अक्षय कुमार से जोड़ा गया था. फिर हरमन बावेजा के साथ प्रियंका सीरियस रिलेशनशिप में थीं. लेकिन पांच सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद ‘डॉन’ की शूटिंग के समय प्रियंका और शाहरुख खान के अफेयर की खूब खबरें आईं.

 

LIVE TV