फिर याद आए बॉलीवुड के मुग़ल-ए-आज़म, आज है डेथ एनीवर्सरी

मुंबई। लिजेंड्री वेटरन बॉलीवुड एक्टर पृथ्वीराज कपूर की आज पुण्‍यतिथि है। आज के दिन अपने दादा को याद करते हुए एक्‍टर और उनके पोते ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। ऋषि ने पृथ्वीराज कपूर को याद करते हुए उनकी जन्‍म और मृत्‍यु की तरीख लिखी है।

एक्टर पृथ्वीराज कपूर

ऋषि ने ट्वीट किया, ‘पृथ्वीनाथ कपूर, 3 नवंबर, 1906 को ब्रिटिश भारत, पंजाब के लायलपुर जिला के समुंद्री में जन्म हुआ। 29 मई, 1971 को मुंबई, भारत में पृथ्वीराज कपूर (बदला हुआ नाम) के रूप में निधन हुआ। आपको याद कर रहा हूं! विकिपीडिया में उनकी मौत का वर्ष गलत लिखा है।’

पृथ्वीराज ने 1920 के दशक में लायलपुर और पेशावर के थियेटरों में अपना अभिनय करियर शुरू किया था।

इसके बाद उन्होंने ‘सिनेमा गर्ल’, ‘शेर-ए-अरब’, ‘प्रिंस विजयकुमार’, ‘आलम आरा’, ‘विद्यापति’ और ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

यह भी पढ़ें: #YHM में आएंगे जबरदस्‍त ट्विस्‍ट एंड टर्न, एक और मौत के साथ बढ़ जाएंगी नफरतें

वैसे तो पृथ्वीराज कपूर के सभी किरदार आइकॉनिक रहे हैं लेकिन मुग़ल-ए-आज़म में उनके द्वारा निभाया गया शहंशाह अकबर का किरदार सबसे ज्‍यादा यादगार बना हुआ है। सालों बाद उका नाम लेते ही शहंशाह अकबर के किरदार में पृथ्वीराज कपूर का लुक अपने आप नजर के सामने आ जाता है।

LIVE TV