शाही शादी में क्‍यूटीपाई बाराती लूटेंगे महफिल, बनेंगे ब्राइडमेड और पेज बॉय

मुंबई। साल की सबसे बड़ी, चर्चित और शाही शादी को सिर्फ एक दिन बचा है। 19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन की शादी होने वाली है। इस शाही शादी का इंतजार पूरी दुनिया को है। इस शादी से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने के लिए हर कोई एक्‍साइटेड है।

प्रिंस हैरी और मेगन

शादी जब ब्रिटेन के प्रिंस की हो तो भला कुछ भी छिपा कैसे रह सकता है। अबतक प्रिंस हैरी और मेगन की शादी से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। वेन्‍यू, गेस्‍ट की गिनती, पार्टी का समय और केक के फ्लेवर से लेकर ब्राइडमेड और पेज बॉय का खुलासा हो चुका है।

वैसे तो इनकी शादी से जुड़ी हर एक चीज लोगों को अट्रैक्‍ट कर रही है। लेकिन इसमें सबसे ज्‍यादा इंट्रेस्‍टिंग ब्राइडमेड्स और पेज बॉयज की लिस्‍ट है। इस लिस्‍ट में 10 नन्‍हे और प्‍यारे बच्‍चों के नाम शामिल हैं। इनमें से कोई उनके भतीजे-भतीजी हैं तो कोई उनकी धर्म पुत्री है।

ब्राइडमेड्स और पेज बॉयज की लिस्‍ट-

प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेस शर्लेट-

लिस्‍ट में पहला नाम प्रिंस हैरी के भतीजे प्रिंस जॉर्ज और दूसरा नाम उनकी भतीजी प्रिंसेस शर्लेट का है।

मिस एवी मुलरोनी, ब्रायन और जॉन मुलरोनी –

4 साल की नन्‍ही मिस एवी मुलरोनी, 7 साल के जुड़वा भाई ब्रायन और जॉन, स्टाइलिस्ट जेसिका मुलरोनी और बेनेडिक्ट मुलरोनी की बेटी-बेटे हैं। जेसिका और मेगन बहुत ही क्‍लोज फ्रेंड्ज हैं।

मिस जैली वारेन-

जो और जेक वारेन की बेटी मिस जैली वारेन प्रिंस हैरी की धर्म-पुत्री हैं। वह महज 2 साल की ही हैं।

यह भी पढ़ें:  प्रिंस हैरी की शादी का जश्न होगा खास, मुंबई के डब्बावाले देंगे ये शानदार गिफ्ट

जैस्पर डायर-

6 साल के जैस्पर डायर, प्रिंस हैरी के दोस्त और मेंटर मार्क डायर और उनकी अमरीकी पत्नी अमांडा के बेटे हैं।

मिस फ्लॉरेंस वैन कट्सेम-

3 साल की मिस फ्लॉरेंस वैन कट्सेम भी प्रिंस हैरी की धर्म पुत्री हैं। वह एलिस वैन कट्सम और मेजर निकोलस वैन कट्सम की बेटी हैं।

मिस रेमी लिट और रायलन-

6 साल की मिस रेमी लिट और 7 साल की रायलन मेगन की धर्म-पुत्री हैं। ये दोनों लॉस एंजिलस की ब्रांड क्यूरेटर और बैग डिजाइनर बेनिटा लिट और डैरेन लिट की बेटि‍यां हैं।

LIVE TV