अंडर-19 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने भेजे बधाई संदेश, जानें…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए भारत की प्रतिभाशाली युवा टीम को शुभकामनाएं। शांति और संयम हमारे लड़कों के कौशल को सुशोभित करते हैं। कप्तान पृथ्वी शॉ एवं उनकी टीम और कोच राहुल द्रविड़ एवं उनके मेहनती सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है।”

अंडर-19 विश्व कप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को शुभकामनाएं दी। मोदी ने लिखा, “हमारे युवा क्रिकेटरों की शानदार उपलब्धि से बहुत रोमांचित हूं। अंडर-19 विश्व कप जीतने पर उन्हें बधाई। इस जीत से हर भारतीय का गौरव बढ़ा हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, “अंडर-19 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को मेरी शुभकामनाएं! क्रिकेट सितारों की नई पीढ़ी की सफलता में भारत को गर्व है।”

यह भी पढ़ें:- विजय हजारे ट्रॉफी : भज्जी के हाथ पंजाब की कमान, जानिए किसे मिला क्या काम

बता दें भारत चार बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय टीम, कप्तान पृथ्वी शॉ और कोच राहुल द्रविड़ को अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए शुभकामनाएं।” भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टूर्नामेंट के दौरान उनके जज्बे ने अंडर-19 विश्व कप दिलाया है।

यह भी पढ़ें:- IPL में नहीं बिका था ये युवा खिलाड़ी, भारत को बनाया विश्व विजेता

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी टीम की सराहना की है। पर्रिकर ने लिखा, “अंडर-19 विश्व कप जीतने और पूरे टूर्नामेंट के दौरान जोरदार प्रदर्शन करने के लिए युवा भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं।”

देखें वीडियो:-

LIVE TV