बदायूं : गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उझानी थाना क्षेत्र के कछला गांव में शुक्रवार की सबह बदमाशों ने एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बेहोश पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गर्भवती महिला

उझानी के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया, “28 साल की गर्भवती महिला शुक्रवार की सुबह खुले में शौच के लिए घर से अकेले निकली थी। वहीं से बदमाश उसे अगवा कर ले गए और एक सरसों के खेत में हाथ-पैर बांध कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।”

यह भी पढ़ें:- ब्राइट लैंड कांड : आरोपी छात्रा को मिली अंतरिम जमानत, स्कूल प्रबंधन को कोर्ट ने भेजा नोटिस

सीओ ने बताया, “जब महिला की हालत खराब हो गई, तब अपराधी उसे नग्नावस्था में ही छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक उसके घर वापस न होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसे बेहोशी की हालत में खेत में पाया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।”

यह भी पढ़ें:-बॉक्सर जितेंद्र मान हत्याकांड में गिरफ्तार युवती का बयान, कहा- अश्लील वीडियो के बल पर…

उन्होंने बताया, “महिला बेहोश है, उसे इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आने के बाद ही अपराधियों की पहचान संभव है।”

LIVE TV