तमंचे की नोक पर बनाया महिला का अश्लील वीडियो, वायरल की धमकी देकर 2 महीनें तक किया दुष्कर्म

रिपोर्ट- अहमद हसन

जौनपुर। जौनपुर के एक गांव में महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोस के ही दो दरिंदों ने उसे अपने हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं बदमाशों ने अपनी दरिंदगी का मोबाईल में वीडियो भी बना डाला। इस वीडियो के सहारे ब्लैक मेल की धमकी देकर दरिंदों ने महिला के साथ दो माह तक दुष्कर्म किया। यह मामला प्रकाश में आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है।

रेप पीड़िता

सिकरारा थाना क्षेत्र के गांव की निवासी एक महिला का पति रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। गांव में अकेली महिला पाकर गांव के ही दो दरिंदों ने महिला को तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो क्लिप भी बना डाला। इस वीडियो से ब्लैक मेल करके दो माह तक उसके साथ रेप करते रहे।

दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गयी। इसकी जानकारी जब दरिंदो को हुई तो वे महिला की हत्या करने की साजिश रचने लगे और पीड़िता को घर से निकलने की पाबंदी लगाते हुए धमकी दी कि अगर बाहर निकली तो तुम्हें गोली मार दिया जायेगा।

यह भी पढ़े: दलित लड़की को बंधक बना कई दिनों तक किया गया दुष्कर्म, अस्पताल वालों ने भी दिखाया घटियापन

धमकी के बाद पीड़ित महिला ने किसी तरह मोबाईल से अपने पति को पूरी जानकारी बताकर घर बुलाया। पति घर आया और अपनी पत्नी को साथ लेकर थाने पर गया। थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस को आपबीती बताई औऱ आरोपी प्रधान के भाई समेंत दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने घर में घुसकर जबरन बालात्कार करने और धमकी देने का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

LIVE TV