पॉस्को जैसे एक्ट पर भी गंभीर नहीं दिखी पुलिस, महिला ने दरोगा पर लगाया घालमेल का आरोप

बरेली के इज्जतनगर की पुलिस इज्जत को लेकर गंभीर नहीं है। एक महिला ने पुलिस के कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। दरअसल मामला यह है कि इज्जतनगर क्षेत्र की महिला ने पति पर सात वर्षीय बेटे के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाकर 20 मई को एफआईआर दर्ज करायी थी। इस मामले में दरोगा ने 10 दिन में ही अंतिम रिपोर्ट लगा दी।

महिला ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। महिला का आरोप है कि विवेचना करने वाला दरोगा पति से मिल गया। गंभीर धारा होने के बावजूद भी दरोगा ने बिना जांच-पड़ताल किए बिना खेल कर दिया।

जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने समाजसेवियों को बताया। समाजसेवियों ने मामले में दरोगा से बात की। दरोगा ने उन्हें बताया कि मामला पारिवारिक होने के कारण ऐसा किया गया है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष जल्द ही आला अधिकारियों से मामले की शिकायत करेगा।

LIVE TV