देश

प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख सीईओ के साथ हुई बैठक के दौरान भारत के तकनीकी भविष्य को आकार देने में सरकार और सेमीकंडक्टर उद्योग के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभा, प्रौद्योगिकी अपनाने और बुनियादी ढांचे के मामले में भारत की मजबूत नींव को उजागर किया और कौशल विकास, नवाचार और एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में उद्योग की अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

एआई में एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की प्रतिभाओं का भंडार , वैश्विक उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के अनुभव और क्षमताओं के साथ मिलकर महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों में अग्रणी देशों में से एक बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, “सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति से यह स्पष्ट है कि अब यह पारिस्थितिकी तंत्र आधारभूत प्रयासों से आगे बढ़कर व्यापक स्तर पर विकास और अवसरों के चरण की ओर बढ़ रहा है।

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया 2026 का विषय “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण” है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में 600 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और 52 देशों के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है। प्रदर्शनी और सम्मेलन में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी और 150 से अधिक वक्ता भाग लेंगे। सेमीकॉन इंडिया 2026 में कच्चे माल, उपकरण, चिप डिजाइन से लेकर निर्माण, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम तक संपूर्ण सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button