देशविदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के फुजैराह तेल केंद्र पर हमले की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। उन्होंने नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बयान में प्रधानमंत्री ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस कठिन परिस्थिति में संयुक्त अरब अमीरात के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुटता से खड़ा है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है, और दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में नागरिकों के जीवन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button