PM Modi ने जीतो कनेक्ट 2022 को किया संबोधित, कहा- दुनिया के हर समस्या का हल है भारत

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन जीतो कनेक्ट 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया है।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वैश्विक शांति हो या समृद्धि या फिर चुनौतियों से जुड़े समाधान, इस सभी चीजों के लिए आज दुनिया भारत की ओर बड़े भरोसे से देख रही है और भारत भी वैश्विक कल्याण के एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल को रेखांकित करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के बीच भारतीयों को विदेशी वस्तुओं का गुलाम नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने अपने द्वारा किए गए तीन दिवसीय विदेश यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि मैने इस यात्रा के दौरान भारत के सामर्थ्य, संकल्पों तथा अवसरों के संबंध में काफी लोगों से चर्चा की। मुझे महसूस हुआ कि जिस तरह की आशा और विश्वास आज भारत के के प्रति खुलकर सामने आ रहा है, ये आप सब भी अनुभव करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है। आज दुनिया वैश्विक शांति या वैश्विक समृद्धि , वैश्विक चुनौतियों से जुड़े समाधान हों या फिर वैश्विक आपुर्ति श्रृंखला का सशक्तिकरण हो, दुनिया भारत की ओर बड़े भरोसे से निहार रही है।

विशेषज्ञता का क्षेत्र हो या फिर चिंता वाले, चाहे जो भी हों , विचारों में चाहे जितनी भी भिन्नता हो लेकिन नए भारत का उदय सभी को जोड़ता है।

उन्होंने भारत के प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सभी को लगता है कि भारत अब संभावनाओं और क्षमता से आगे बढ़कर वैश्विक कल्याण के एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और संकल्प भी। बीते सालों में हमने इसके लिए हर जरूरी माहौल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।

LIVE TV