उत्तराखंड

PM मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री: CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।

CM धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आज 4,399वें दिन लगातार सेवा का रिकॉर्ड बनाते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार कर लिया।

CM धामी ने कहा
“आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखरों को छू रहा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान, मजबूत सेना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों ने देशवासियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने उत्तराखंडवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button