इस वीकेंड प्लान करें किन्नौर के खास स्थलों का

हिमाचल प्रदेश में स्थित किन्नौर शिमला से 259 किमी की दूरी पर स्थित है। किन्नौर खूबसूरत गांव और आकर्षणों को समूह माना जाता है। किन्नौर ऐसा स्थल है जो लोगों को अपनी प्राकृतिक छटा और सौंदर्यता के बल पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज हम आपको इस शहर की और खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं।

किन्नौर

नारकंडा

किन्नौर में नारकंडा एक बहुत ही खूबसूरत गांव है। जो अपने मनमोहक वातावरण के कारण काफी जाना जाता है। यहां पर जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप जन्नत में आगए हो। यहां की खूबसूरती का आनंद लेने लोगों का आना-जाना लगा ही रहता है। इतने पर्यटकों के आने के बाद भी यहां पर सैलानियों की भीड़भाड़ नहीं रहती है। यहां आप हाटू चोटी, स्थानीय झील, नाग देवता मंदिर को देखने न भूलें।

कलपा

किन्नौर की सैर करने के लिए आप कलपा की सैर का भी आंनद ले सकते हैं। यह स्थान पिओ से महज 5 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां से आप कैलाश के अद्भुत दृश्यों को निहार सकते हैं। इनसब के साथ ही इस स्थान पर तिब्बत की रूपरेखा हुए कई मठ भी स्थित है। कलपा में मंदिरों की भी कोई कमी नहीं है। यह स्थान प्रेमियों के लिए खासा जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: किंग खान की बेटी सुहाना बनीं कवर गर्ल, ग्लैमरस लुक में दिखी हॉट

रिकोंग पिओ

यह एक बहुत ही खास स्थान है। यहां पर लोगों की भीड़ लगी ही रहती है। यहां आप जब चाहें पहाड़ियों का आंनद उठा सकते हैं। यहां पर शॉपिंग करने का भी अपना अलग ही मजा है। किन्नौरी शॉल और किन्नौरी जीरा यहां के दो खास उत्पाद हैं। यहां पर काफी अच्छे दाम पर हर जरूरत की चीज मिल जाती है।

सराहन

नारकंडा के अलावा आप यहां सराहन गांव की सैर का सुकून भरा आनंद ले सकते हैं। बता दें कि यह गांवपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी संबंध रखता है। यह गांव अपने प्रसिद्ध भीमाकाली माता मंदिर के लिए जाना जाता है। आप यहां पूर्व मुख्यमंत्री के आवास को देख सकते हैं, जहां का गार्डन देखने लायक है। खासकर आप यहां पहाड़ी खूबसूरती का आनंद जरूर लें।

यह भी पढ़ें: ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी को गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

सांगला

इतना सब घूमने के बाद आप यहां के सांगला की भी सैर कर सकते हैं। यह एक बहुत प्रसिद्ध आर्थिक स्थल भी है। सांगला में एक किला भी है जो अपने वास्तुकला के लिए काफी जाना जाता है। इसके अलावा यहां एक मंदिर भी है। अगर आप प्राकृतिक वातावरण के साथ-साथ धार्मिक स्थल का भी भ्रमण करना चाहते हैं तो आप यहां के सांगला की सैर का प्लान बना सकते हैं। पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग करना भी आपको काफी अच्छा लगेगा। यहां से आप अपने रोमांचक सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

 

LIVE TV