वीकेंड पर बनाएं हिमाचल के इन खास स्थलों का प्लान

भारत में स्थित हिमाचल प्रदेश का नाम खूबसूरत हिल स्टेशन में शुमार है। यह हिल स्टेशन प्रेमी जोड़ों के लिए खासा जाना जाता है। प्रेमी जोड़ों के साथ-साथ सैलानियों के लिए भी हिमाचल प्रदेश आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आज हम हिमाचल प्रदेस के एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जानेंगे जहां विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड मौजूद है। तो चलिए जानते हैं और क्या है खास इस क्रिकेट ग्राउंड में।

हिमाचल प्रदेश

आज हम बात करेंगे हिमाचल के चैल की। जिसके बारे में इतिहास के पन्ने बताते हैं कि यह कभी पटियाला के राजा की राजधानी हुआ करता था। यहां पर राजा का महल भी है। इसी के चलते यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

चैल का पैलेस होटल

चैल के मुख्य आकर्षणों में यहां का पैलस भी शुमार है। यह महल शिमला से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस महल का निर्माण यहां के राजा ने कराया था। इस महल का निर्माण उन्होंने तब किया था जब उन्हें शिमला से निकाल दिया गया था। यह एक खूबसूरत महल है जिसकी वास्तुकला कमाल की है। महल के मुख्य भागों में किया गया आर्टवर्क सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। वर्तमान में इस महल को हेरिटेज होटल में तब्दिल कर दिया गया है। अगर आप शाही अनुभव लेना चाहते हैं तो इस महल की सैर का आनंद जरूर उठाएं।

चैल वन्यजीव अभयारण्य

अगर आपको जानवरों से प्रेम है तो आप यहां के चैल वन्यजीव अभयारण्य जाकर घूम सकते हैं। चैल यहां के मुख्य अभयारण्य होने के नाते पर्यटनों में अपना एक विशेष स्थान पाने में कामियाब रहा है। यहां आप शानदार रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं। यह अभयारण्य कई दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का घर है। आप यहां जीवों में हिमालय का काला भालू, यूरोपीय रेड डियर, लंगूर, सांभर, आदि को देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। पक्षी विहार के लिए यह एक शानदार जगह है।

यह भी पढ़ें: भारत की ये खास झीलें, जहां जाए बिना रह नहीं पाएंगे

क्रिकेट ग्राउंड

यहां का क्रिकेट ग्राउंड समुद्र तल से 2444 मीटर की ऊंचाई पर है। यह विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है। इस मैदान का निर्माण महाराज भूपेंद्र सिंह ने करवाया था। क्योंकि राजा का सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट था इसलिए ही उन्होंने इस मैदान का निर्माण कराया था। फिलहाल यह मैदान भारतीय आर्मी के देखरेख में है। यहां आम नागरिकों को आने की अनुमति न होने के कारण पर्यटक इसे बाहर से देख सकते हैं।

मां काली का मंदिर

वन्यजीव अभयारण्य और महल के साथ-साथ यहां पर कुछ प्रसिद्ध मंदिर भी हैं।यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है मां काली का मंदिर। मां काली का यह मंदिर चैल के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय लोग यहां दैनीक पूजा के लिए आते हैं। इस मंदिर के आस-पास का स्थान घूमने के लिए बहुत उपयोगी है। दूर दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। इन सब के साथ ही आप यहां ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद उठा सकते हैं।

सिद्ध बाबा का मंदिर

चैल ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल होने के वजह से भी काफी जाना जाता है. आप यहां कई प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। सिद्ध बाबा का मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिरों मे से एक है। इस मंदिर का निर्माण राजा भूपेंद्र सिंह ने एक संत के कहने पर करवाया था। यह मंदिर सिद्ध बाबा के मंदिर के रूप में जाना जाता है।

 

 

 

LIVE TV