दिल्ली विधानसभा से नहीं हटेगी टीपू सुल्तान की तस्वीर : गोयल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा के विरोध के बीच विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बुधवार को कहा कि इसे ‘किसी कीमत पर’ नहीं हटाया जाएगा और उन्होंने भाजपा पर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। गोयल ने यहां एक आधिकारिक बैठक के दौरान कहा, “किसी कीमत पर तस्वीर को नहीं हटाया जाएगा। भाजपा हमेशा विवाद पैदा करती है।”

दिल्ली विधानसभा

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 70 हस्तियों की तस्वीरों का अनावरण किया था, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और राष्ट्र निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें:- चुनाव से पहले सिंधिया के प्रतिनिधि का भाजपा में शामिल होने का ऐलान

इन राष्ट्रीय नायकों में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, अशफाकउल्ला खान, बिरसा मुंडा, रानी चेन्नम्मा और सुभाष चंद्र बोस शामिल हैं। यह तस्वीरें ढाई फीट लंबी और डेढ़ फीट चौड़ी हैं, जिसमें शख्सयित और देश में उनके योगदान के बारे में संक्षेप में लिखा हुआ है। इन्हें विधानसभा के गलियारों में लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- जेल में लालू चाचा से राजनीतिक बारीकियां सीख रहा भाजपा विधायक, कत्ल का है आरोपी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा परिसर में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सवाल उठाया और अध्यक्ष से इसे हटाने का आग्रह किया।

विधायक ने आरोप लगाया कि टीपू सुल्ताने एक क्रूर शासक था जिसने चार लाख हिंदुओं और इसाईयों को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV