108 और 102 की मुफ्त सेवा के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक, उठाया गया ये कदम

लखनऊ। हमें सरकार द्वारा कितनी सुविधाएं दी जाती हैं इसकी पूरी जानकारी बहुत लोगों को नहीं हो पाती हैं। जिससे आम लोग सरकार को दोष देते हैं। इसी तरह एम्बुलेंस को भी मुफ्त सेवा के लिए ही चलाया गया लेकिन जानकरी के अभाव के कारण की लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते। जिसे देखते हुए अब एलईडी मोबाइल वैन शहर और गांव-गांव जा कर लोगों को 108 और 102 निःशुल्क सेवा के लाभ के बारे में जानकरी दी जाएगी।

बता दें कि कई चीजों को लेकर अभी तक हेल्प डेस्क के माध्यम से घर-घर जाकर 108 और 102 के सेवा की जानकारी दी जाती थी। लेकिन आज 108 और 102 के प्रोग्राम मैनेजर प्रमोद सिंह ने बताया कि अबलई एडी मोबाइल वैन शहर और गांव-गांव जाकर लोगों को 108 और 102 निःशुल्क सेवा के लाभ कैसे लेना है वो बताया जायेगा।

जिसका शुभारंभ आज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से प्रोग्राम मैनेजर ने किया इस मौके पर जिला प्रभारी प्रशांत शुक्ला भी मौजूद रहे। लोगों को एलईडी वैन द्वारा जानकारी देना एक ऐसा कदम है जिससे सरकारी सेवा का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा पाएंगे।

LIVE TV