
लोकसभा में आज से महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन पर 18 घंटे की चर्चा शुरू हो रही है। पीएम मोदी ने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधेयक की प्रति जलाकर विरोध जताया। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहे हैं, इसलिए इस समय विशेष सत्र बुलाना गलत मंशा वाला फैसला है। कार्ति चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर विपक्ष के प्रचार को प्रभावित करने के लिए सत्र बुला रही है।
उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि इसे परिसीमन से जोड़ना सरकार की चाल है। विपक्ष खासकर INDIA गठबंधन परिसीमन विधेयक का विरोध करेगा और सरकार के पास पर्याप्त संख्या नहीं है।


