दो भाइयों की हत्याकर खुलेआम घूम रहा अपराधी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट- तबरेज़ कज़िलबाश

लखनऊ। राजधानी में 3 दिन पूर्व हुए ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दो भाइयों की निर्मम हत्या का मामला बढ़ता नजर आ रहा है। इस पूरे मामले पर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने नजर आई है। सीसीटीवी में साफ-साफ दिखने वाला अपराधी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर नजर आया है।

ठाकुरगंज

इसी का विरोध जताते हुए आज परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों ने हजारों की तादात में घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया और जमकर शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

परिजनों ने बताया कि उनको रोज सूचना मिल रही है कि दोनों अपराधी राजधानी में खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनको पकड़ने में ढीला रवैया अपना रही है और कहीं ऐसा ना हो कि फिर वही लोग इसी परिवार के किसी और सदस्य को अपना निशाना बना लें।

यह भी पढ़ें:- मामूली विवाद ने तबाह किया परिवार, खबर पढ़कर खड़े हो जायेंगे रोंगटे

आज हजारों की तादात में जमा हुए क्षेत्रवासियों ने भाग लिया साथ ही लोगों में आक्रोश भी नजर आया। परिजनों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

यह भी पढ़ें:- दहेज की चाहत ने ले ली महिला की जान, तरीका ऐसा कि प्रशासन भी रह गया दंग!

24 घंटे में गिरफ्तारी ना होने पर कल 12:00 बजे हजरतगंज जीपीओ पर बड़ा प्रदर्शन कर शासन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। माहौल गर्म होता देख पीएसी सहित कई थानों की फोर्स घंटाघर पर मौजूद रही। नाराज परिजनों ने घंटाघर चौराहे को जाम कर जमकर नारेबाजी की।

देखें वीडियो:-

LIVE TV