पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से मचा हाहाकार, करीब 1000 लोगों ने गंवाई जान

बाढ़ और बारिश से पाकिस्तान (Pakistan) में हाहाकार मची हुई है। बाढ़-बारिश के चलते करीब 1000 लोगों ने अपनी जान गंवा चुकेहैं। इस बीच सरकार ने इस बिगड़ते हालात को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल (National Emergency) घोषित कर दिया है।

पाकिस्तान में बाढ़ और भारी बारिश के चलते 1 हजार लोगों की मौत हो गई जिनमें 343 बच्चे शामिल हैं। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट (National Disaster Management) अथॉरिटी के मुताबिक, देश में 14 जून के बाद से सबसे ज्यादा मौत सिंध प्रांत में हुई है। वहीं, कराची से लेकर पंजाब, बलूचिस्तान में हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक देश का 70 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है और सबसे ज्यादा सिंध प्रांत मार झेला रहा है। इस भयानक बाढ़ से पाकिस्तान में 3 करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं।

पाकिस्तान में भारत सीमा से सटे इलाकों से लेकर अफगानिस्तान सीमा तक बाढ़ ने सर्वनाश मचा हुआ दिख रहा है। पाकिस्तान सरकार के मुताबिक इससे भयंकर बाढ़ पाकिस्तान में कभी नहीं आई। भारी बारिश के चलते पाकिस्तान में नदियां उफन रही हैं। नदियों का पानी मीलों तक फैलकर बस्तियों में गरजता हुआ गुजर रहा है। POK, पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर, स्वात घाटी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।

LIVE TV