Crime : पति को मारने के लिए मिलाया दूध में जहर, एक गलती से 13 लोगों की हुई मौत

*गौरव शुक्ला

पाकिस्तान के पंजाब से कई साल पहले(अक्टूबर 2017) सामने आई एक घटना ने पति पत्नी के रिश्ते से विश्वास उठा दिया। यहां एक महिला ने अपने पति को मारने के लिए उसके दूध में जहर मिलाया। एक हत्या के लिए उठाया गया यह कदम इतना भयानक हो जाएगा यह उसे भी पता नहीं था। और उसकी इस हरकत की वजह से 13 व्यक्तियों की मौत हो गई।

यह घटना मुजफ्फरगढ़ के दौलत पौर इलाके की है। जहां आसिया नाम की महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने अपने पति अमजद को मारने को लिए दूध में जहर मिलाया था। लेकिन किसी वजह से वह इस दूध को नहीं पी पाया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिस दूध में जहर मिलाया गया था उसकी लस्सी बना दी गई। इस लस्सी को ससुरालवालों ने पी लिया। जहर मिली लस्सी पीने की वजह से 13व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग उस दौरान अस्पताल में भर्ती किए गए। मीडिया रिपोर्टस पर नजर डाले तो आसिया ने खुद ही दूध में जहर डालने की बात को स्वीकार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके कथित प्रेमी की भी तलाश की। इस हत्याकांड में उसका भी हाथ माना जा रहा था।

सोने की चमक ने तय करवाया केनपम्मा से मल्लिका साइनाइड बनने तक का सफर

LIVE TV