गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर इन मंदिर के करें दर्शन

हमारे देश में अनेक त्योहार मनाने की धारणा है। इसी कड़ी में गणेश चतुर्थी का त्योहार भी काफी प्रमुख है। यह त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। इस साल यह त्योहार 13 सितंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार की धूम भारत के सभी राज्यों में रहती है लेकिन महाराष्ट्र में इस त्योहार की रौनक ही कुछ अलग होती है। आद हम आपको गणेश जी के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करवाते हैं।

गणेश चतुर्थी

पंच मुखी गणेश मंदिर, बैंगलोर

यह गणेश भगवान का एक अनोखा मंदिर है जहां पर भगवान अपने वाहन के मूषक पर ही बल्कि शेर पर सवार हैं। इस मंदिर में प्राचीन रीति रिवाजों से ही पूजा की जाती है। यहां भगवान गणेश की अद्भुत पंच मुखी प्रतिमा स्थापित है, इसलिए इस मंदिर का नाम पंचमुखी रखा गया है। यह इस राज्य का खास मंदिर है। यह मंदिर कर्नाटक राज्य की राजधानी बैंगलोर में स्थित है। इस मंदिर में आज भी कर्म-कांड के साथ ही पूजा की जाती है। अपनी अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत इस मंदिर से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Hartalika teej 2018: इस साल बन रहा है विशेष योग, जानें पूजा की विधि

महा गणपति महामाया मंदिर

पंच मुखी गणेश मंदिर के अलावा इस राज्य के उत्तर में कन्नड जिले में स्थित महा गणपिता महामाया मंदिर भी है जहां के आप दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर यहां के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण समाज के कुल देवता का मंदिर है। इस मंदिर तक आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां महागणपति और श्री महामाया की मुर्ति स्थापित है। भगवान गणेश का यह मंदिर करीब 400 साल पुराना है। जिसे 1904 में मरम्मत कर पूजा करने योग्य बनाया गया था। एक अनुमान है कि इस मंदिर की स्थापना 400-500 साल पहले गोवा से आए प्रवासियों ने करवाई थी।

गणपति महामाया

LIVE TV