महिला ने दिया एलियन जैसे बच्चे को जन्म, बच्चे को देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

मध्यप्रदेश के रतलाम में बच्चे के जन्म का एक अजीबोगरीब केस सामने आया है | बताया जा रहा है कि, बाल चिकित्सालय में एक महिला ने एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है | इस बच्चे की तस्वीरें हू- ब- हू एलियन से मिलती हैं और इस बच्चे को देखकर हर कोई हैरान है | बच्चे के गुप्तांग विकसित नहीं हो पाए हैं, जिससे बच्चे के लिंग का भी नहीं पता लग रहा है | नवजात के शरीर में स्किन नहीं है | फिलहाल बच्चे को आईसीयू में इलाज के लिए रखवाया गया है |

डॉक्टर्स बोले जेनेटिक समस्या
डॉक्टर्स इसे जेनेटिक खामी मान रहे हैं क्योकि, बच्चे की स्किन डवलप नहीं होने की वजह से उसके होंठ और आंखे सूजी हुई हैं | साथ ही बच्चे की नसें दिखाई देती हैं | आईसीयू इंचार्ज डॉ. नावेद कुरैशी ने बताया कि, शाम पौने चार बजे बड़ावदा की रहने वाली साजेदा ने बच्चे को जन्म दिया है | बच्चे मेडिकली फिट नहीं है और मेडिकल भाषा में ऐसे बच्चों को कोलोडियन बेबी कहा जाता है |

बच्चे को इंफेक्शन का खतरा

डॉ नावेद बताते हैं कि, ऐसे बच्चे को इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है क्योकि, चमड़ी का पूरी तरह डेवलप नहीं हो पाना उसके लिए और भी बड़ा खतरा बन रहा है | बच्चे में कुछ अंदरूनी समस्या भी सामने आ सकती हैं इसलिए बच्चे को डॉक्टर्स कि निगरानी में रखा गया है|

LIVE TV