
मुंबई। वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म अक्टूबर का फर्स्ट लुक लॉन्च हो गया है। इसके फर्स्ट लुक में वरुण धवन अकेले नजर आए हैं। लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में है। अगले महीने फिल्म पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म से बॉलीवुड को नई जोड़ी मिलने वाली है।
फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद इसके कुछ पोस्टर शेयर किए गए थे जिनमें वरुण और उनकी लीड एक्ट्रेस नजर थी। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी पिछले साल 2017 में ही हो गया था। जनवरी में वरुण ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी फिल्म की डेट याद दिलाई थी।
वीडियो में 2018 का कैलेंडर दिखाया गया था। उस कैलेंडर में महज चार महीने ही थे जिसमें अप्रैल के महीने की जगह अक्टूबर लिखा हुआ था। असल में ऐसा इसलिए था क्योंकि वरुण की फिल्म ‘अक्टूबर’ अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली है।
बता दें, पहले यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी। बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 13 अप्रैल 2018 कर दी गई। फिल्म का ट्रेलर 12 मार्च को रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें : टूट गई वडाली ब्रदर्स की सुपरहिट जोड़ी, प्यारे लाल ने ली अंतिम सांस
इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फिल्म के साथ यूके की बनिता संधू बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले बनिता विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।
खुद वरुण ने सोशल मीडिया पर बनिता की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इंट्रोड्यूस किया था। फिल्म में बनिता और वरुण का फर्स्ट लुक पिछले साल ही रिवील हो गया था।
#OctoberFirstLook. October will live with you forever.@ShoojitSircar @ronnielahiri @writeonj @BanitaSandhu pic.twitter.com/97kKhPzEPB
— VarunDhawan (@Varun_dvn) March 9, 2018
#OctoberFirstLook.🔥❤️#heartsonfire. Trailer out on 12th March. pic.twitter.com/hSn885SmNN
— VarunDhawan (@Varun_dvn) March 9, 2018