Nora Fatehi Birthday : नोरा फतेह ने अपने जन्मदिन पर पोस्ट की बेहद हॉट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर फोटोज देख फैंस हो रहे दीवाने

एक्ट्रेस नोरा फतेही का आज जन्मदिन है। नोरा फतेही ने काफी कम वक्त में ही अपने डांसिंग स्किल्स से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। नोरा का हर गाना अब सुपरहिट साबित होता है। नोरा के गानों के साथ ही साथ फैन्स उनकी स्टनिंग तस्वीरों को भी खूब पसंद करते हैं।

नोरा के इंस्टाग्राम पर कुल 22.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा कपूर, वरुण धवन से लेकर विक्की कौशल समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स भी नोरा को फॉलो करते हैं। वहीं नोरा 510 लोगों को फॉलो करती हैं। इसके साथ ही नोरा ने अभी तक 1388 पोस्ट किए हैं।

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं नोरा ने 2014 में आई फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्‍स’ से अपना डेब्‍यू किया था। इसके बाद नोरा कुछ और बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

स्ट्रीट डांस 3डी से लेकर सलमान खान स्टारर भारत तक में नोरा ने एक्टिंग की है। वहीं नोरा फतेही जल्द ही फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी।

नोरा फतेही को असली फेम फिल्म ‘सत्‍यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर’ से मिला। इसके बाद से नोरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म में जॉन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

हाल ही में नोरा फतेही का गाना ‘छोड़ देंगे’ रिलीज हुआ है। जिसे एक ही दिन में 25 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। गाने में नोरा की अदाओं ने फैन्स को मदहोश कर दिया है।

जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी नोरा फतेही को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैन्स के लिए अपने अलग- अलग अवतारों में तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों के साथ ही नोरा अपने डांसिंग वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं।

LIVE TV