Nora Fatehi के Belly Dance से बंद हुई मलाइका आरोड़ा की बोलती, सभी देखते ही रह गए डांस मूव्स

डांस का नाम लेते ही लोगों के जहन में एक बार नोरा फतेही का नाम जरुर आता है। नोरा अपने जबरदस्त डांस के बलबूते सभी का दिल जीत लेने में काबयाब हो जाती हैं। जो कोई भी एक बार उनका डांस देख लेता है वह उनका ताउम्र दिवाना बन जाता है। इसी बीच नोरा फतेही ने इंडियाज़ बेस्ट डांसर शो में भी अपना जादू बिखेरा। बता दें कि नोरा इस डांस के रियालटी शो में सिलेब्रिटी जज के तौर पर आईं हुई हैं। यहां उनका काम कंटेस्टेंट को जज करना है लेकिन कई बार उन्होंने अपने गानों पर भी अपना जलवा दिखाया।

नोरा फतेही ने जब एक कंटेस्टेंट के साथ दिलबर-दिलबर गाने पर अपना बैले डांस किया तो मंच पर मौजूद गीता कपूर, टेरेंस लुईस समेत मलाइका अरोड़ा की बोलती बंद हो गई। खास कर नोरा के डांस मूव्स से मलाइका हैरान रह जाती हैं। बता दें कि नोरा फतेही इतनी कम उम्र में बॉलीबुड पर अपना कब्जा कर हुए हैं। वैसे तो नोरा हर तरह के डांस में उस्ताद हैं लेकिन बैले डांस में उनका कोई जवाब नहीं। लोगों के बीच नोरा फतेही के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं भारत में नोरा को काफी प्यार मिलता है जिसे वह खुद भी कबूलती हैं।

LIVE TV