जम्मू कश्मीर में NIA ने मारा छापा,मिले कई अहम सबूत
जम्मू कश्मीर में जिस तरह के हालात है उसे देखते हुए, सुरक्षा एजेंसियों ने हर गतिविधियों पर नजर रखनी शुरु कर दी हैं। वहीं कुछ दिनों पहले सुरक्षा एजेंसियों ने छापेमारी की थी। जिसमें कुछ आंतकवादी ऑनलाइन के जरिए कट्टरता का पाठ पढ़ा रहे थे। छापेमारी के दौरान कई आतंकवादियों को पकड़ा था।

वहीं बुधवार को NIA के द्वारा जम्मू कश्मीर के कई इलाको में छापेमारी हुई जिसमें कई अहम दस्तावेज एजंसी को मिले हैं। छापेमारी के दौरान 4 प्रमुख आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर में कुछ महिनो से कई आतंकी गातिविधिया हो रही हैं। जिसे देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में छापा मारा।
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले स्कूल की प्राधानाध्यापक को गोली मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इन सभी गतिविधियों को देखते हुए टीम ने छापे मार कर जांच शुरुकर दी हैं। जिसमें NIA के हाथ कई अहम सूबत मिले हैं। NIA ने जम्मू कश्मीर के करीबन 16 जगहों पर छापेमारी की जिसमें पुलवामा, शोपियां सहित कई जगहों पर छापेमारी कर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों में आंतकी गातिविधियों को अंजाम देने के फिराक में थे। बताया जा रहा था कि कुछ दिनों से भारत में आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। मामले को देखते हुए NIA ने आतंक संगठनों के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश ए मोहम्मद, अल बद, हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आंतकियों के खिलाफ FIR की गई हैं।