NGO चलाने वाली महिला ने किया 16 साल की मासूम के साथ यौन शोषण, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में एक एनजीओ (NGO) चलाने वाली महिला पर यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोपी महिला पर 16 साल की नाबालिग लड़की ने ये संगीन आरोप लगाए हैं। मामले की छानबीन कर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला को दिल्ली के डाबड़ी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ एक और युवती ने शिकायत की है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अंजली गहलोत एनजीओ चलाती है। महिला पर आरोप है कि उसने 16 साल की लड़की का यौन शोषण किया है। पीड़िता ने अपने घर वालों को आपबीती सुनाई थी। नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि अंजली अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देती थी और उसका यौन शोषण करती थी। महिला के बारे में बताया जा रहा है कि उसका नेटवर्क दूर-दूर तक फैला है। महिला के रसूखदारों से कनेक्शन की बात भी सामने आ रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट और आईपीसी 506 के तहत केस दर्ज किया है। एक 20 साल की लड़की ने भी महिला पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में बताया है। आरोपी महिला के खिलाफ मिली दूसरी शिकायत की भी जांच पुलिस कर रही है।

LIVE TV