Video: देश के भार और इलेक्शन के महत्व को बता रहा ‘न्यूटन’
मुंबई। फिल्म न्यूटन का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। दो दिन पहले ट्रेलर लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी। हालांकि ट्रेलर पहले बीते दिन लॉन्च होने वाला था, जिसे आज लॉन्च किया गया है। अबतक फिल्म का टीजर और पोस्टर किया जा चुका है।
फिल्म न्यूटन का ट्रेलर काफी अच्छा है। ट्रेलर में राजकुमार राव, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए हैं। ट्रेलर में डायलॉग्स का काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है। न केवल राजकुमार राव बल्कि संजय और पंकज के डायलॉग्स भी दमदार हैं।
इसमें राजकुमार राव न्यूटन कुमार के किरदार में हैं। चुनाव के दौरान न्यूटन की ड्यूटी नक्सल प्रभावी जगह पर पड़ती है। इस पूरे दौरान राजकुमार चुनाव के महत्व को समझाते हुए दिखते हैं। वहीं पंकज कंधे पर उठाए देश के भार का जिक्र करते हैं।
यह भी पढें: चन्ना ने मांगा जुगनी का हाथ, भूमि के नए गाने में दिखा सबसे क्यूट प्रपोजल
फिलम में एक सीरियस मुद्दे को सहजता से उठाया गया है। पोस्टर से लेकर टीजर में बताया गया है कि यदि खुद कुछ नहीं बदलोगे तो कुछ नहीं बदलेगा। देश के भविष्य के लिए हर एक वोट बेहद महत्वपूर्ण होता है।
इससे पहले फिल्म का पोस्टर और टीजर लॉन्च हो चुका है। टीजर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था। ट्रेलर की तरह राजकुमार राव ने टीजर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने कैपशन ‘हम बदलेंगे तो देश बदलेगा’ दिया था।
यह भी पढें: #Birthday Special : दो शादी तीन प्यार, कुछ ऐसी थी नागार्जुन की जिंदगी
फिल्म के टीजर की शुरुआत भी संजय मिश्रा से हुई थी। वह देश के चुनाव में हो रहे खर्चे का जिक्र करते नजर आए थे। टीजर में भी डायलॉग का अच्छा इस्तेमाल हुआ था।
पहले फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थी जिसे बदलकर 22 सितंबर कर दिया गया है। 18 अगस्त को रिलीज होने वाली दो फिल्मों की डेट बदली गई है। ‘हसीना पार्कर’ और ‘न्यूटन’ अब दोनों की ही रिलीज डेट बदलकर 22 सितंबर कर दी गई है।
न्यूटन का डायरेक्शन अमित वी मसूरकर ने किया है।
Presenting the official trailer of #Newton https://t.co/Y6gTFWvAVF
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) August 29, 2017