नेपाल: 40 ​​यात्रियों से भरी भारतीय बस मार्सयांगडी नदी में गिरी, बचाव अभियान शुरू

नेपाल पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को नेपाल के तनहुँ जिले में 40 यात्रियों से भरी एक भारतीय यात्री बस मर्सयांगडी नदी में गिर गई।

जिला पुलिस कार्यालय तनहुँ के डीएसपी दीपकुमार राया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है और नदी के किनारे पर पड़ी हुई है।” अधिकारी के अनुसार बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।घटना के बारे में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

LIVE TV