Navratri 2020 : जानिए कब से होगा शारदीय नवरात्रि का आगाज, यह होगा कलश स्थापना का शुभ समय

Navratri 2020 : इस साल नवरात्रि का पर्व 17 अक्टूबर से शुरू होगा | इस साल नवरात्रि में 25 दिल देर से शुरू हो रही है क्योंकि इस बार श्राद्ध समाप्त होते ही अधिकमास लगा हैं | हिंदू पंचांग के मुताबिक ऐसा 19 साल बाद बन रहा हैं | पहले भी वर्ष 2001 में ऐसा हुआ था, इसके चलते यह इस साल बन रहा हैं | इस वर्ष अधिक मास यानि मलमास के कारण ये एक माह बाद यानि 17 अक्टूबर को आएगा, इसलिए नवरात्रि का पर्व इस वर्ष 17 अक्टूबर 2020 से 25 अक्टूबर 2020 तक मनाया जाएगा।

इसके बाद 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी होगी। जिसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होंगे। इसके बाद ही शुभ कार्य आरंभ हो जाएगा | लेकिन नवरात्रि आरंभ होते ही नई वस्तुओं की खरीद, मुंडन कार्य, ग्रह प्रवेश के कार्यक्रम शुरू हो जाएगे ,लेकिन शादी विवाह देवउठनी एकादशी तिथि के बाद ही आरंभ होंगे. नवरात्रि में देरी के कारण इस बार दीपावली 14 नवंबर को मनाई जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन की कलश स्थापना का शुभ समय प्रात: 6 बजकर 23 मिनट से प्रात: 10 बजकर 12 मिनट तक है।

नवरात्रि के पूजा का कर्यक्रम-
17 अक्टूबर 2020 (शनिवार) – प्रतिपदा घटस्थापना
18 अक्टूबर 2020 (रविवार) – द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
19 अक्टूबर 2020 (सोमवार) – तृतीय माँ चंद्रघंटा पूजा
20 अक्टूबर 2020 (मंगलवार) – चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा
21 अक्टूबर 2020 (बुधवार) – पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा
22 अक्टूबर 2020 (गुरुवार) – षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा
23 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार) – सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा
24 अक्टूबर 2020 (शनिवार) – अष्टमी माँ महागौरी दुर्गा महा नवमी पूजा दुर्गा महा अष्टमी पूजा
25 अक्टूबर 2020 (रविवार) – नवमी माँ सिद्धिदात्री नवरात्रि पारणा विजय दशमी
26 अक्टूबर 2020 (सोमवार) – दुर्गा विसर्जन

LIVE TV