नालासोपारा है अपने आप में खास, छिपी हैं कई दिलचस्प बातें

महाराष्ट्र| ठाणे स्थित नालासोपारा महाराष्ट्र का एक ऐताहासिक स्थल है, जिसका इतिहास 1000 साल से भी अधिक वर्षों का बताया जाता है। इसे आम तौर पर सोपारा के नाम से संबोधित किया जाता है। यह नगर मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

nalasopara1

इतिहास से जुड़े साक्ष्य बताते हैं कि यह नगर शुर्पारक से संबंध रखता है, शुर्पारक महाराष्ट्र एक साम्राज्य था जो भार्गव रामा(जिन्हें परशुराम के नाम से भी जाना जाता है) द्वारा खड़ा किया गया था। जिसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है।

पुराने समय से है खास महत्व – 

नालासोपारा एक प्राचीन शहर है, जो 8 वीं और 9वीं शताब्दी में  बौध युग के दौरान विकसित हुआ था। क्षेत्र सर्वेक्षण के दौरान मिले शिलालेखों से कई बातों का खुलासा हुआ है। ये शिलालेख अशोक के काल के माने जाते हैं, जिन्होंने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म का काफी प्रचार प्रसार किया था।

Nalasopara 16

स्थल अध्ययन से और भी कई दिलचस्प तथ्यों के बारे में पता चला है, माना जाता है कि नालासोपारा प्राचीन समय में पश्चिमी घाट का एक बड़ा शहर और विदेशी व्यापार के लिए प्रमुख बंदरगाहों में से एक था । इस बंदरगाह के द्वारा भारत अरब, अफ्रीका, मिस्र और रोम के साथ व्यापार किया करता था।

यह है धार्मिक महत्व –

इन सब के अलावा नालासोपारा अपने धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है, यहां स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में गिना जाता है, जहा श्रद्धालुओं के साथ साथ पर्यटकों का आगमन होता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भले ही आकरा में छोटा हो मगर लोगों की आस्था इससे गहराई से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें: भारत का एक ऐसा स्थान जहां देशी क्या विदेशी भी करते हैं शूटिंग

यह वो स्थान भी है जहां स्वामी समर्थ ने राम मंदिर के लिए ध्यान किया था। यह मंदिर पश्चिम नालसोपारा में चकेश्वर झील के एक कोने में स्थित है। खास मौकों पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: पांडवों द्वारा बसाया गया भोले का यह मंदिर,पीछे छुपा है गहरा राज़

ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय में इस नगर का इस्तेमाल अशोक द्वारा रणनीतिक रूप भी किया जाता था। साक्ष्य बताते हैं कि इस स्थल से अशोक बौद्ध धर्म का संदेश पूरी दुनिया में फैलाते थे। चुंकि यह एक बंदरगाह नगर था इसलिए यहां विदेशियों व्यापारियों का आना जाना लगा रहता था।

कैसे पड़ा नाम –

नालसोपारा उल्लेखनीय रूप से इतिहास के स्वर्णिम युग में अपना स्थान ग्रहण करता है। इस शहर के नाम के पीछे भी एक दिलचस्प तथ्य जुड़ा है, माना जाता है कि नालासोपारा की जड़े शुर्पारक से जुड़ी है, शूर का अर्थ बहादूर और पराका का मतलब शहर। जो बाद में सोपारा के नाम से जाना गया।

 

 

LIVE TV