उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

यूट्यूबर पर हमले के आरोपी की मुठभेड़ में मौत, 20 राउंड फायरिंग, 2 पुलिसकर्मी घायल

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर 14 बार चाकू से हमला करने वाला हमलावर मुठभेड़ में मारा गया। लोनी पुलिस स्टेशन के प्रभारी बाल-बाल बच गए, एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट को छूकर निकल गई। वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। यूट्यूबर पर हमले के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना लोनी पुलिस थाना क्षेत्र में हमलावर से हुआ। पुलिस की नजरों के सामने आते ही बाइक पर सवार हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 मिनट तक दोनों तरफ से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई।

हमलावर को सीने में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो पुलिसकर्मियों को हाथ में गोली लगी है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक हमलावर की पहचान अमरोहा जिले के नगला सैफी निवासी जीशान के रूप में हुई है। जीशान ने ही इस्लाम धर्म त्याग चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला किया था। जीशान पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button