जब मात्र 6 रूपए में मिल जाता था ताजमहल होटल में कमरा, आनंद महिंद्रा ने शेयर की तस्वीर

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर बहुत ही दिलचस्प और इंट्रेस्टिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं। लोग भी उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं और साथ ही अपने रिएक्शन भी देते हैं। वहीं, अब आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक पोस्ट में मुंबई स्थित ताजमहल पैलेस होटल का एक पुराना विज्ञापन शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा ने इस विज्ञापन की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “तो यहाँ मुद्रास्फीति को मात देने का एक तरीका है। टाइम मशीन में जाओ और वापस जाओ … बहुत पीछे। 6 रूपए प्रति रात ताज, मुंबई के लिए? वो भी क्या दिन थे।” शेयर किए गए विज्ञापन में आप देख सकते हैं कि होटल मेहमानों को मात्र 6 रूपए में एक रात ठहरने की पेशकश कर रहा है। अब तक इस पोस्ट को 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।

LIVE TV