Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद नाजुक, दी जा रही हैं जीवन रक्षक दवाइयां

Mulayam Singh Yadav Health: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक है, वह वेंटिलेटर पर हैं। उनका इलाज हरियाणा स्थित गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से दी गई जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव के ताजा हेल्थ अपडेट में बताया गया है कि उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सपा संरक्षक आईसीयू में जीवन रक्षक दवाओं पर हैं, मेदांता अस्पताल में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सपा संरक्षक का उपचार कर रही है।

Mulayam Singh Yadav Health: वही कल देर शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सपा संरक्षक का हाल जानने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुलायम सिंह के साथ-साथ हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला का भी हाल जाना। बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद चौटाला को मंगलवार की रात मेदांता में भर्ती कराया गया था। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के हाल जानने के बाद कहा कि नेता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे जल्दी निरोग हो जाएं।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से उनके सेहत को लेकर बातचीत की। मुलाकात के बाद सीएम खट्टर ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं। साथ ही उन्होने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी यहां भर्ती हैं। मैंने उनसे भी मुलाकात की है।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक दो अक्टूबर को ज्यादा खराब हो गई थी. हालांकि वे काफी लंबे वक्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं.

आज यूपी के इन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो और आरेंज अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

LIVE TV