Muhurat Trading 2022:दीपावली पर एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाज़ार, जाने ट्रेडिंग का शुभ मुहूर्त
शकुन्तला
आज पुरे देश में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है मान्यता है की ऐसा करने से घर व्यापार में वृद्धी होती है। इसीलिए हर दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद थोड़ी देर के लिए शेयर बाजार निवेशकों के लिए खोला जाता है। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है।

इस दीपावली मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6:15 से 7:15 तक रखा गया है। इस समय अवधी में निवेशक सामान्य दिनों की तरह ही शेयर खरीद सकेंगे।
क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग?
हिन्दू पंचांग के अनुसार दीपावली के दिन नये विक्रम संवत् यानि नये साल कि शुरुवात होती है। इस दिन से कारोबारी अपने पुराने बही खाते बंद कर नए बही खातों में अपना हिसाब लिखना शुरू करते है। इस दिवाली हिन्दू पंचांग के अनुसार नए विक्रम संवत् 2079 शुरुवात है रही है। संवत् (साल) के पहले दिन वित्तीय लेनदेन करना बहुत शुभ माना जाता है। इसीलिए कई दशकों से निवेशकों के लिए इस दिन “मुहूर्त ट्रेडिंग” का आयोजन किया जाता है।
इस दीपावली मुहूर्त ट्रेडिंग का समय
इस दिपावली पर आज एक घंटे के लिए देश के दोनों बड़े शेयर एक्सचेंज ‘एनएसई’ और ‘बीएसई’ को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खोला जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6:15 बजे से 7:15 बजे तक का है। आज ‘ब्लॉक डील’ शाम 5:45 बजे से 6:00 बजे तक, ‘प्री ओपन ट्रेडिंग’ को शाम 6:00 बजे से 6:08 बजे तक, ‘नॉर्मल मार्केट’ शाम 6:15 से 7:15 बजे तक, ‘कॉल ऑशन’ 6:20 से 7:05 बजे तक और ‘क्लोजिंग’ 7:25 से 7:35 बजे तक की जाएगी।
दीपावली के दिन ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ की शुरुवात आज से करीब 50 साल पहले हुई थी। सबसे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में साल 1957 को मुहूर्त ट्रेडिंग की गयी। जिसके बाद धीरे धीरे पूरे देश के दूसरे एक्सचेंज में भी दीपावली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग की परम्परा शुरू हो गयी। 1992 में एनएसई की स्थापना के बाद आज भी मुहूर्त ट्रेडिंग की परम्परा को जारी रखा गया है।