Movie Review: बिना किसी ‘राज़’ के हो गई ‘रिबूट’

Movie Reviewफिल्म: राज रीबूट

क्रिटिक रेटिंग: 2/5

स्टारकास्ट : इमरान हाशमी, कृति खरबंदा, गौरव अरोड़ा

डायरेक्टर : विक्रम भट्ट 

प्रोड्यूसर : टी सीरीज, विशेष फिल्म्स

म्यूजिक डायरेक्टर: जीत गांगुली, संगीत हल्दीपुर, सिद्धार्थ हल्दीपुर

अवधि: 2 घंटा 07 मिनट

सर्टिफिकेट: A

राज़ रिबूट की कहानी

फिल्म की कहानी एक शादीशुदा कपल शायना खन्ना(कृति खरबंदा) और रेहान खन्ना(गौरव अरोड़ा) की है। इन दोनों को रोमानिया में एक दूसरे से प्यार हुआ जिसके बाद शादी कर ली। वह दोनों शादी के बाद मुंबई चले जाते हैं लेकिन कुछ सालों के बाद शायना वहां से बोर हो जाती है और रोमानिया आने के लिए जिद पर अड़ जाती है। रेहान भी उसकी जिद पर रोमानिया वापस आ जाता है। यहाँ से फिल्म में एक मोड़ आता है जब शायना को बार-बार किसी की आहट सुनाई देती है। हालांकि रेहान को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है और वह उसकी बात हो अनसुना कर देता है।

उसके बाद फिल्म में इमरान हाश्मी यानी आदित्य श्रीवास्तव की एंट्री होती है जिसके आने से कई राज़ खुलते हैं। अब वो राज़ क्या हैं,जानने के लिए नज़दीकी सिनेमाघरों तक जाईए।

डायरेक्शन

फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने खुद ही फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। फिल्म का फर्स्ट पार्ट काफी स्लो है। वहीं, सेकंड पार्ट खींचा गया है। फिल्म हॉरर से ज्यादा बोर करती है. खैर फिल्म के लोकेशंस ज़बरदस्त हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि विक्रम भट्ट फिल्म को हॉरर बनाने से एक बार फिर चूक गए।

एक्टिंग

फिल्म में कृति खरबंदा ने अच्छी एक्टिंग की है। वहीँ, इमरान हाश्मी भी अपने किरदार को अच्छे से निभाते हुए नज़र आये हैं। बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है।

म्यूजिक

फिल्म के सांग्स रिलीज़ से पहले ही हिट हो चुके हैं। जीत गांगुली ने गानों को बखूबी  सजाया है। वहीं, अरिजीत की आवाज़ में ये गाने और अच्छे लगते हैं।

देखे या नहीं

अगर आप को विक्रम भट्ट की फिल्में देखना पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए बनी  है। वहीँ, इंटरवल के पहले फिल्म जितनी खिंची हुई लगती है, उतनी ही बाद में बोरिंग लगने लगती है।

 

 

 

LIVE TV