दिल्ली: पति की लाश को ठिकाने लगाकर मां-बेटे ने किया ये घिनौना काम, CCTV में हुए कैद

दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है उसने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति हत्या कर दी।

इस वर्ष मई के महीने में दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिले थे, जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसी मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक हैं। पुलिस के मुताबिक, ये मानव अंग अंजन दास के थे। दरअसल, आरोपित पूनम जहां अंजन दास की पत्नी है तो दीपक सौतेला बेटा है। दोनों पर अंजन की हत्या का आरोप है। गौरतलब है कि अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई थी, उसके बाद हत्या कर चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कई जगह फेंक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, पूनम ने भी कई शादियां की थी।

30 मई को मानव अंग मिल ने के बाद से ही पुलिस मामले कीजांच में जुट गई थी। इस मामले में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसके आधार पर जांच करते हुए छह माह बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी। जानकारी के मुताबिक, अंजन दास पर संदेह था कि वह अपने सौतले बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। दीपक दरअसल, पूनम के पहले पति कल्लू का बेटा है। पत्नी पर गलत नजर रखने से दीपक अपने सौतले पिता अंजन दास से बहुत खफा था।

हरियाणा पंचायत चुनाव के रिजल्ट आउट, भाजपा ने मारी बाज़ी, ‘आप’ ने दी कड़ी टक्कर

LIVE TV