मांसाहारी भोजन के शौक़ीन हैं भारतीय, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली। केंद्र की सत्ता पर काबिज़ मोदी सरकार अपनी विचारधारा के अनुरूप देश में शाकाहार को बढ़ावा दे रही है। यही कारण है कि यूपी में सत्ता पर बैठी योगी सरकार में अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई हुई और कई बूचड़खाने बंद कर दिए गए।
इंडिया स्पेंड सर्वे के मुताबिक, करीब 80 प्रतिशत भारतीय पुरुष और 70 प्रतिशत भारतीय महिलाएं, अनियमित तौर पर मछली, अंडा, चिकन या मीट का सेवन करते हैं। इंडियास्पेंड ने नैशनल हेल्थ डेटा का विश्लेषण करके ये निष्कर्ष निकाले हैं।
बता दें भारतीय रेलवे ने हाल ही में महात्मा गांधी की जयंती पर सभी ट्रेनों में शाकाहार मैन्यू लागू किया था।
हालांकि, किसी को शाकाहार होना है या नहीं, ये तो वे खुद ही तय करेंगे। भारतीयों की खानपान की आदतों को लेकर एक सर्वे से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
लेकिन उनकी नियमित डाइट में शाकाहार ही शामिल है। जैसे-दूध, दही, दालें, बीन्स या ग्रीन लीफ और हरी पत्तेदार सब्जियां।
हाल ही में परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में एक तस्वीर ट्वीट किया गया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। इस तस्वीर में जंक फूड के साथ अंडा-मांस को रखते हुए यह संदेश देने की कोशिश की गई थी कि इस तरह के खाने से मोटापा बढ़ता है। इस तस्वीर को बाद में डिलीट कर दिया गया।
नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 (NFHS-4) के मुताबिक, कुल 42.8 भारतीय महिलाएं और 48.9 प्रतिशत पुरुषों ने साप्ताहिक तौर पर मछली, चिकन या मांस का सेवन किया।
2015 में मध्य प्रदेश सरकार ने कथित तौर पर जैन समुदाय के दबाव में आंगनवाड़ी में परोसे जाने वाले भोजन में अंडे को बैन कर दिया था।
यह भी पढ़ें:- कर्नाटक के ‘स्वामी’ बने कुमार, उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने ली शपथ
जहां एक तरफ मांसाहार का विरोध किया जा रहा है वहीं, नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN), हैदराबाद प्रोटीन रिच फूड जैसे मिल्क, मीट, फिश, एग खाने की सलाह देता है।
सेवन के मामले में महिलाओं से ज्यादा पुरुष आगे
भारत में मांसाहार सेवन के मामले में महिलाओं से ज्यादा पुरुष आगे हैं। 10 महिलाओं में से करीब 3 महिलाएं (29.3%) अंडा और (29.9%) महिलाएं चिकन, फिश या मीट नहीं खाती हैं। जबकि पुरुषों की बात करें तो 10 में से 2 ही पुरुष अंडा (19.6%) और चिकन, फिश या मीट (21.6%) नहीं खाते हैं।
धर्म की बात करें तो मांसाहार के मामले में ईसाई सबसे ज्यादा आगे हैं। ईसाइयों की कुल पुरुष आबादी में 71.5% लोग अंडा खाते हैं। जबकि 75.6% लोग मांसा का सेवन करते हैं। वहीं ईसाई महिलाओं का यह प्रतिशत अंडा-64.7% और मांस 74.2% रहा।
यह भी पढ़ें:- केंद्र की योजनाओं से सुधरा 16850 गांवो का भविष्य: अमित शाह
इसके बाद मुस्लिम आबादी का नंबर आता है। मुस्लिम पुरुष आबादी में 66.5% अंडा व 73.1% मांस का सेवन करती है। वहीं, मुस्लिम महिलाओं में यह प्रतिशत 59.7% और 67.3% था।
देखें वीडियो:-