अगर दूसरों की अपेक्षा आपको ज्यादा काटते हैं मच्छर, तो यह है वजह

ज्यादा काटते हैं मच्छरनई दिल्ली। आज जो हम आपको मच्छर के बारे में बताने जा रहे हैं उसे सुनकर शायद आपको अजीब लगे या हो सकता है कि आपको मजाक लगे। लेकिन क्या आपको पता है कि मच्छर कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ही ज्यादा काटते हैं।

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चार या पांच लोगों के बीच बैठे किसी एक वयक्ति को मच्छर ज्यादा काटते है और बाकियों को कम। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण-

स्मॉग पहुंचा रहा है इन मरीजों को नुकसान, ऐसे करें बचाव

जैसा की आप जानते हैं कि मच्छर फूलों के रस से जीवित रहते हैं। वहीं मादा मच्छर जीवों का ब्लड् पीकर जिंदा रहती हैं। क्योंकि जीवों के ब्लड में उपस्थित प्रोटिन से उन्हें अंड उत्पादन करने में सहायता मिलती है।

जानिए… बढ़ते वायु प्रदूषण से कैसे रखें फेफड़ों को सुरक्षित

अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन सा ब्लड ग्रुप है, जो मादा मच्छरों को अत्याधिक आकर्षित करता है। तो हम आपको बता दें कि वह ब्लड ग्रुप है O ब्लड ग्रुप। जी हां, इस ब्लड ग्रुप में मौजूद प्रोटीन काफी सेंसिटिव होता है और इसे मादा मच्छर काफी दूर से हीं पहचान लेते हैं।

यही वजह है कि किसी पांच में से एक व्यक्ति को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं। इसके अलावा ब्लड ग्रुप A और B मीडियम क्लास में आते हैं। मतलब यह कि ओ ब्लड ग्रुप के बाद इन्हीं दो ग्रुप वाले लोगों का नंबर आता है।

LIVE TV