Mission UP के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच चुकी हैं। लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वह लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी अपने इस दौरे पर 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी के लिए जमीन तैयार करेंगी। लखनऊ में जगह-जगह प्रियंका के स्वागत को लेकर होर्डिंग, बैनर, पार्टी के झंडे लगाए गए हैं। पार्टी मुख्यालय भी नए रंग रूप में तैयार है।

Image

देखें प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों की लिस्ट

-दोपहर 1.35 पर हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचेंगी
-दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगी
-दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक पार्टी मुख्यालय में बैठकें करेंगी
-बैठकों के बाद कौल हाउस जाकर रात्रि विश्राम करेंगी
-17 जुलाई को सुबह 10.20 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगी
-यहां सुबह 10.30 से शाम 7.30 तक अलग-अलग बैठक करेंगी
-17 जुलाई को ही अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात
-भर्ती घोटाले, रुकी हुई भर्तियों, प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक
-पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ बैठक
-इसके अलावा फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक होगी

LIVE TV