आधी रात को औचक निरीक्षण पर पहुंची मंत्री, बालिका गृह में मचा हड़कंप

दिलीप कुमार

योगी 2.0 के मंत्री इन दिनों प्रदेश में तहलका मचा दिया है। बीते रात को महिला कल्याण बाल विकास और पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कानपुर के स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह जाकर अचौक निरीक्षण किया। बालिक गृह में मंत्री के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री को बालिका गृह में कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर प्रतिभा शुक्ला ने वॉर्डन को फटकार लगाई। मंत्री ने रजिस्टर चेक किया और वहां मौजूद बालिकाओं से बात कर उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना।

प्रतिभा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां बच्चों की संख्या ज्यादा है। संवासिनी गृह के अंदर रहने के लिए मात्र 100 बच्चियों की ही व्यवस्था है, लेकिन यहां 194 लड़कियां मौजूद मिली।

उन्होंने कहा कि अभी और लड़कियों को आना है। इस वजह से अव्यवस्थाएं फैलेंगी। इसके साथ ही बीमारियां फैलने का भी खतरा रहेगा। इस पर रोक लगाई जाएगी। प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि हर जनपद में एक संवासिनी गृह बनना चाहिए।

मंत्री ने केयरटेकर से जब भोजन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि खाने की चीजें यहां उधार ली जा रही हैं। इस विषय को सुनने के बाद मंत्री ने केयरटेकर महिला को हिदायत देते हुए कहा कि आपको अपनी तबीयत सही रखनी चाहिए, इस तरीके से घबराने वाली कोई बात नहीं है।

LIVE TV