छोटी दिवाली पर छोटे मोदी का बड़ा जश्न, सरयू तट पर आज दिखेगा यूपी का टशन

छोटी दिवालीनई दिल्ली। सूबे में आज छोटी दीपावली के मौके पर बड़े जश्न की तैयारियां चल रही हैं। धार्मिक नगरी अयोध्या में आज एक बार फिर भगवान राम के बनवास से लौटने पर दिवाली मनाई जाएगी। जिसमें राम और सीता हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे। जिनका स्वागत और राजतिलक यूपी सीएम योगी करेंगे। ये दृश्य इसलिए भी और मनोरम हो जाएगा, क्योंकि सरयू के घाट पर हज़ारों दिए जलाए जाएंगे। दिए जलाने का कारण त्रेतायुग से जुड़ा है। कहते हैं जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम 14 बरस वनवास काटकर और लंका विजय कर लौटे थे। उस समय भगवान राम की नगरी अयोध्या में जोरदार जश्न हुआ था।

राम की नगरी अयोध्या को दीपों से सजाया गया था और भगवान राम के स्वागत में मंगल गीत गाए गए। अब कलयुग में भी योगी सरकार त्रेता युग जैसा भव्य जश्न मनाने वाली है। त्रेता युग में भगवान राम पुष्पक विमान से लौटे थे कलयुग में पुष्पक विमान की जगह यूपी सरकार के हेलिकॉप्टर ने ले ली है। राम और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार हेलिकॉप्टर से अयोध्या आएंगे और ऊपर से फूल बरसाकर आशीर्वाद देंगे।

आयोजन पर एक नज़र

सरयू नदी के किनारे लेजर शो होगा, यहीं पर रामलीला का भी मंचन होगा। रामलीला के लिए श्रीलंका और थाईलैंड से कलाकार बुलाए गए हैंसरयू नदी के घाटों को 1 लाख 70 हजार दीयों से रोशन किया जाएगायोगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे।

अयोध्या के लिए कई योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे

अयोध्या में भव्य आयोजन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भविष्य के लिए कई योजनाओं का की शुरुआत करेंगे। जिस कनक भवन में राम रहते थे उसका कायाकल्प किया जाएगा, दशरथ महल को भी सुंदर बनाने का एलान होगा।

इसके अलावा घाटों की सुंदरता और भव्यता बढ़ाने के लिए योजना का एलान किया जाएगा। अयोध्या में राम राज्य जैसी स्थिति लाने के लिए योगी सरकार 134 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कौन-कौन होंगे शामिल?

दीपोत्सव में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे।

LIVE TV