हर बीमारी का इलाज है मुलेठी, बस इन खास बातों का रखें ध्यान

बीमारी का इलाजमुलेठी आपको किसी भी पान की दुकान व जनरल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। मुलेठी में अंदर से पीली और हल्की गंद वाली होती है। मुलेठी हर उम्र के इंसान के लिए बेहद उपयोगी चीज है। मुलेठी के फायदे, यह कैसे कई रोगो में आपको फायदा देती है और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

यह भी पढ़ें:- बदल दें अपना तरीका, रोजाना इस तरह पानी पहुंचाता है किडनी को नुकसान

  1. यदि मुहं सूखा लग रहा हो तो मुलेठी को बार-बार चूसने से मुख का सूखापन दूर हो जाता है। मुलेठी में50 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है।
  2. यदि गले में खराश हो रही हो तो मुलेठी को चूसना चाहिए। यह गले को ठीक करने के साथ आवाज को भी मधुर बनाती है।
  3. मुलेठी महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाती है। मुलेठी के एक ग्राम चूर्ण को पानी के साथ सेवन करने से सुंदरता लंबे समय तक टिकी रहती है।
  4. जिन महिलाओं को मासिक संबंधी परेशानी होती हो वे एक महीने तक आधा चम्मच मुलेठी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सुबह और शाम चाटने से इस समस्या में लाभ देगा।
  5. कफ दूर करने के लिए मुलेठी को काली मिर्च के साथ सेवन करने से कफ कम हो जाता है। सूखी खांसी में मुलेठी के सेवन से फायदा मिलता है और यह गले की सूजन को भी ठीक करती है।
  6. पेट के अल्सर को ठीक करने में मुलेठी एक अचूक औषधी है। मुलेठी का चूर्ण अल्सर के अपच और हाइपर एसिडिटी को दूर करता है। और तेजी से अल्सर के घावों को भी भरता है।
  7. यदि किसी को खून की उल्टी हो रही हो तो दूध में मुलेठी का चूर्ण डालकर रोगी को पिला दें। या शहद के साथ मुलेठी का चूर्ण मिलाकर रोगी को चटा दें।
  8. मुलेठी एंटीबायोटिक दवा का काम भी करती है। जो शरीर में बैक्‍टीरिया से लड़ने में सक्षम होती है। यह अन्दरूनी चोटों में भी फायदा करती है।
  9. मुलेठी आंतों में होने वाली टी बी की पेरशानी को दूर करती है।
  10. यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाती है। मुलेठी को सुबह तीन ग्राम खाना चाहिए।
LIVE TV