
नई दिल्ली| MCD चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में खलबली मची हुई है| वहीं, भाजपा के कद्दावर नेता ने दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने को लेकर बड़ा धमाका किया है| इस बात से दिल्ली की सत्ता में जबरदस्त सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है|
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के लिए आई MCD चुनाव में हार से भी बुरी खबर, अपने नए ‘घर’ में एंट्री से पहले ही बैन!
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने यह कहते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है कि राष्ट्रपति महोदय को दिल्ली में ‘आप’ की सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए| इस बात को बताते हुए स्वामी ने 1977 की घटना का जिक्र भी किया जब ऐसा हुआ था|
MCD चुनाव की हार बनी जंजाल
Think President should dismiss Delhi Govt & order fresh elections.AAP support has evaporated. It was done in 1977,SC also upheld it:S Swamy pic.twitter.com/smj4KEtbtS
— ANI (@ANI) April 26, 2017
स्वामी ने कहा कि दिल्ली की जनता का केजरीवाल सरकार से पूरी तरह से भरोसा उठ चुका है| इसलिए या तो केजरीवाल खुद इस्तीफ़ा दें या फिर उनकी पार्टी की सरकार को राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए|
यह भी पढ़ें: तिवारी ने दिया बड़ा बयान, सिर्फ मोदी की वजह से जीते दिल्ली
बता दें कि, दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है| एमसीडी के तीनों निकाय में भाजपा ने प्रंचड बहुमत हासिल किया है|