सभा में गूंजा जय श्री राम का नारा, मायावती बोलीं- अबकी बार ब्राह्मणों को मिलेगा सम्मान

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मायावती ने ब्राह्मण सम्मेलनों के समापन में जनसभा को संबोधित किया। सम्बोधन से पहले जी श्री राम और जी परशुराम के नारे लगाए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी का पुराना नारा , ‘हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा, विष्णु,महेश है’ भी लगाया गया।

Image

वहीं मायावती ने कही यह बात:

  • हर स्तर पर ब्राह्मण समाज का शोषण होता है
  • BSP से जुड़े लोग गुमराह नहीं होंगे, ब्राह्मण समाज भी किसी के बहकावे में ना आए
  • SP, BJP की सोच पूंजीवादी है।

इसी के साथ ही बसपा मुखिया ने कहा कि हमारी पार्टी ये वादा करती है की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा और जो भी गलत कार्रवाई की गई है इनके खिलाफ उसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जिन अधिकारियों को दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं आह्वान करती हूं अपने सभी कार्यकर्ताओं का सभी नेताओं का कि सभी विधानसभा में जाकर ब्राह्मणों को युद्ध स्तर पर अपने साथ जोड़ें।

बता दे, बसपा के जिलों में चल रहे ब्राह्मण सम्मेलनों का समापन मंगलवार को लखनऊ में होगा। इसी के जरिए बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी शंखनाद भी करेंगी। इसमें सभी 75 जिलों के सम्मेलन कोऑर्डिनेटरों को उनकी टीम के साथ बुलाया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 में ब्राह्मणों को साधने के लिए बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलनों का पूरे प्रदेश में आयोजन किया हैं। चरण वार सभी जिलों आयोजन किए गए।

2022 के चुनाव में बसपा का पूरा जोर ब्राह्मण वोटरों पर है। यूपी में देवरिया, संतकबीरनगर, बलरामपुर, बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, जौनपुर, अमेठी, वाराणसी, भदोही, प्रतापगढ़, चंदौली, कानपुर, प्रयागराज, हाथरस, शाहजहांपुर, बरेली, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में ब्राह्मण समुदाय की अच्छी खासी संख्या है। इन जिलों की विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण समुदाय खुद या फिर दूसरे को जिताने की ताकत रखते हैं।

LIVE TV