मार्टिन विजकार्रा ने पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

लीमा। पेरू के नए राष्ट्रपति मार्टिन विजकार्रा ने शुक्रवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दौरान मार्टिन ने सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

मार्टिन विजकार्रा

भ्रष्टाचार में फंसे राष्ट्रपति के रूप में प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की के बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। विजकार्रा उस समय उपराष्ट्रपति थे।

यह भी पढ़ें : पॉलीथिन में आंत रख भटक रहा सात गोलियां झेलने वाला जवान, सरकार पढ़ा रही नियमों का पहाड़ा

विजकार्रा ने शपथ लेने के बाद अपने पहले राष्ट्रीय संबोधन में कहा, “हम कानून के खिलाफ उठाए गए कदमों से निपटने को लेकर दृढ़ है, फिर चाहे हमें इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।”

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए 7 नक्सली, संगीन वारदातों में हैं शामिल

विजकार्रा 2021 तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।

LIVE TV