सीएम नीतीश समेत कई शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। नीतीश ने अपने शुभकामना संदेश में उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”
सीएम नीतीश समेत कई शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के कई मंत्रियों और नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने शुभकमाना संदेश में लिखा, ‘राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप दीर्घायु हों और ऐसे ही देश की सेवा करते रहें, यही हर भारतवासी की कामना है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पीएम मोदी का बर्थडे आज केक काट कर मनाया। इस मौके पर पटना स्थित भंवर तालाब पर स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पीएम के जीवन पर बनी फिल्म ‘चलो जीने दो’ देखकर मनाएंगे पीएम मोदी का जन्मदिन।

यह भी पढ़े: तूफान ‘मैंगखुट’ ने चीन में दस्तक दी, हांगकांग में भारी बारिश

इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी नेता व कार्यकर्ता पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। बताते चले कि हाल के दिनों में पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के नवादा और झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी बात की। पीएम ने कार्यकर्ताओं को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का मंत्र दिया।’

LIVE TV