स्वर्गीय मुन्ना सिंह की पुण्यतिथि पर डिप्टी सीएम ने किए कई खुलासे

रिपोर्ट- राजेन्द्र सोनी

फैजाबाद। प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने फैजाबाद में राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास रौनाही के महोली गांव में गए। डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि मुन्ना सिंह जी हमेशा किसानों की बात करते थे और वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हित में कार्य करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है।

दिनेश शर्मा

उन्होंने उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार का दावा किया और सपा-बसपा सहित अन्य दलों के गठबंधन पर कहा भाजपा अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के अतिरिक विकास कार्यों के बल पर पुनः केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। कानून व्यवस्था के प्रश्न पर कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं, उन अपराधियों को सरकार जल्द कानून के दायरे में लायेगी। श्री शर्मा ने असम में घुसपैठ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपो को दिमागी संतुलन खोने वाल बयान बताया।

प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है उन्होंने कहा कि असम में घुसपैठिए सभी वर्गों के हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सभी का हक छीन रहे हैं। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का दीपक बुझने वाला है और जब दीपक बुझने वाला होता है, तो जोर से टिमटिमाता है। यही हाल अब ममता बनर्जी का हो रहा है। ममता बनर्जी के कारण पश्चिम बंगाल दलदल बन चुका है और इसी दलदल में अब कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपना संतुलन खो कर इस तरह का बयान दे रही है।

विपक्ष के गठबंधन पर डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि चाहे जितना दलों को गठबंधन बन जाए लेकिन BJP अपने कार्यकर्ताओं, गरीब, किसानों नौजवानों और व्यापारियों और महिला के सम्मान में जन-जन तक पहुंची है और इसी आधार पर भाजपा लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम में फैजाबाद के सभी विधायक और उच्च पदाधिकारी शामिल थे, स्वर्गीय मुन्ना सिंह की पत्नी शोभा सिंह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं।

यह भी पढ़े: रविवार को खुला रहता है यह इस्लामिया स्कूल, शिक्षकों को नहीं उर्दू का ज्ञान

फैजाबाद मंडल कारागार में गैंगस्टर द्वारा जन्मदिन मनाया जाने और अपराधिक घटनाओं के सवाल पर पर डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ऐसी पहली सरकार है जिसमें अधिकारी भी जेल जा रहे हैं और कई DM भी सस्पेंड हो चुके हैं। जो अपराधी जेल में अपराध करेगा उसे कड़ा दंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर सरकार का जीरो टॉलरेंस है।

शर्मा ने कहा कि मुन्ना सिंह जी हमेशा किसानों की बात करते थे और वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हित में कार्य करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है,उन्होंने उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की कमी दूर की है और बड़ी संख्या में नए स्कूल भी खोले हैं |

LIVE TV