PM मोदी ने हॉकी के जादूगर को किया याद, बोले-वह जहां भी होंगे उनकी आत्मा को प्रसन्न होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने कहा, आज मेजर ध्यानचंद जी की जंयती है। हमारा देश उनकी स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है। 4 दशक बाद भारत को ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला। इस समय मेजर ध्यानचंद जहां भी होंगे वहां उनकी आत्मा को प्रसन्नता होगी।

मन की बात में पीएम मोदी ने आगे कहा कि हर परिवार में अब खेलों के बारे में चर्चा होने लगी है। क्या हमें अब इसे रूकने देना चाहिए? अब खेल-कूद को रूकना नहीं है। इस गति को अब रोकना नहीं है। अब हमारे खेल के मैदान भरे हुए होने चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं ने मन में ठान लिया कि कैसे दुनिया में भारत के खिलौनों की पहचान बनानी है। वे अब नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। आज युवा इसपर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले के गांव की ग्राम पंचायत ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कचरे से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है। पूरे गांव से कचरा लाकर उससे बिजली बनाई जाती है। बिजली का इस्तेमाल गांव की स्ट्रीट लाइटों में इस्तेमाल होता है। हमारे देश में जितने राज्य वाटर सिटी प्लस होंगे उतनी ही स्वच्छता बढ़ेगी और हमारी नदियां भी साफ होंगी। पानी बचाने की मानवीय ज़िम्मेदारी निभाने के संस्कार भी होंगे।

इस के साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, कल जन्माष्टमी का महापर्व भी है। जन्माष्टमी का ये पर्व यानी, भगवान श्री कृष्ण के जन्म का पर्व। हम भगवान के सब स्वरूपों से परिचित हैं, नटखट कन्हैया से ले करके विराट रूप धारण करने वाले कृष्ण तक, शास्त्र सामर्थ्य से ले करके शस्त्र सामर्थ्य वाले कृष्ण तक। मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

LIVE TV