मणिपुर: फिर भड़की जातीय हिंसा, ताज़ा घटना में 10 घायल, इतनी मौतें

मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। आए दिन मुठभेड़ और गुटों में भिड़ंत की वारदाते और उनसे जुडी खबरे आती रहती है। शांति स्थापित करने की सरकार तमाम कोशिशें अब तक नाकाम रहीं है। हिंसा से जुडी सबसे ताज़ा वारदात में लगभग दस लोग घायल हो गए जबकि 9 को अपनी जान गवानी पड़ी।

ताज़ा हिंसा पर पुलिस ने बुधवार को कहा इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों के बीच सीमा पर स्थित अगिजंग गांव में मंगलवार रात 10 से 10:30 बजे के बीच हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। हमलावरों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा बलों के इलाके में पहुंचने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गाँव में लगभग 10-10:30 बजे गोलीबारी हुई और नौ लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में हैं।

बता दें की 3 मई को इंफाल घाटी में प्रमुख समुदाय मेइती, आदिवासी कुकी, जो ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं, के बीच हिंसा हुई थी। हिंसा में वजह से कम से कम 115 लोग मारे गए हैं और अन्य 40,000 विस्थापित हो गए हैं।

LIVE TV