मकर संक्रांति पर्व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : सीएम योगी

मकर संक्रांतिलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिचड़ी पर्व, लोहड़ी व मकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि ये पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें:- मदरसों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जारी किया करोड़ों का बजट

देशभर में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनाई जाती है। पंजाब में इसे लोहड़ी के रूप में एक दिन पहले मनाए जाने की परंपरा है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण हो जाता है। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। मकर संक्रांति पर सूर्य की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक है।

यह भी पढ़ें:-यूपी में पांच आईएएस अफसरों के तबादले, राजशेखर बने इलाहाबाद के डीएम

प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतना एवं कार्यशक्ति में वृद्धि होती है, इसलिए पूरे भारत में इस अवसर पर लोग विविध रूपों में सूर्य की उपासना करते हैं।

LIVE TV